बैहर में हृदय रोग शिविर सफल, 52 बच्चों की जांच — 13 को सर्जरी के लिए चयनित I मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत विशेषज्ञों ने दी सेवाएं, 8 मई को डीईआईसी में होगा अगला बड़ा शिविर।

बैहर बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत सिविल अस्पताल बैहर में हृदय रोग शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की विशेषज्ञ जांच की गई। जबलपुर से पहुंचे शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एल. उमा माहेश्वर ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 52 बच्चों की ईको जांच की।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत लिल्हारे ने बताया कि जिले के तीन विकासखंडों से चिन्हित 54 बच्चों को बुलाया गया था, जिनमें से 52 बच्चे उपस्थित हुए। जांच के पश्चात 13 बच्चों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया, जबकि 2 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अलावा 5 बच्चों को 6 माह बाद पुनः जांच के लिए बुलाया गया, 10 बच्चों का सर्जरी उपरांत फॉलोअप किया गया और 22 बच्चे सामान्य पाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने जानकारी दी कि अगला हृदय रोग शिविर 8 मई को डीईआईसी (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जबलपुर एवं मुंबई के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस शिविर में जिले भर से लगभग 160 चिन्हित बच्चों की जांच की जाएगी।
शिविर के सफल संचालन हेतु जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक आरबीएसके राजाराम चक्रवर्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. इंद्रजीत बिसेन, डॉ. धनराज कोकोड, डॉ. गोपिका पी. नायक सहित आरबीएसके टीम के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।                  👉       निष्कर्ष    👈
****************************-
यह शिविर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे कई बच्चों को नई जिंदगी की उम्मीद मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved