अवैध खनिज पत्थर परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, नियम 2022 के तहत होगी कार्यवाही।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 मई 2026 को खनिज अमले द्वारा तहसील वारासिवनी अंतर्गत ग्राम एकोडी में छापामार कार्रवाई की गई।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP50A6480 एवं सलंग्न ट्रॉली में खनिज पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। जांच के दौरान वाहन चालक देव लाल लीलहरे निवासी राजेगांव से खनिज पत्थर परिवहन संबंधी वैध अनुमति एवं रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
खनिज विभाग द्वारा उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं परिवहन किए जा रहे खनिज पत्थर को विधिसम्मत जप्त कर कार्यालय कलेक्टर, खनिज शाखा प्रांगण में खड़ा कराया गया है।
प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
                  बालाघाट   ✍️         
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default