इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कुमुद धुवारे एवं बीआरसी कार्यालय बिरसा से श्री नरेन्द्र राहंगडाले ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा कु. पारुल राहंगडाले ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी को प्रेरित किया।
सीएसी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाने, शिक्षा को सबसे सशक्त हथियार मानते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। साथ ही समानता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं शिक्षक श्री जयप्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, समानता एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ