आंगनबाड़ी केंद्र खैरलांजी फोगलटोला में ECCE (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों के लिए रचनात्मक एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। स्लेट-पट्टी और बॉल के माध्यम से खेल-आधारित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता और शारीरिक क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण देकर सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेम्प वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा “दादी-नानी संवाद” कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और पारंपरिक खानपान से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संतुलित आहार, पोषण विविधता, स्थानीय खाद्य पदार्थों और मोटे अनाजों के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।
0 टिप्पणियाँ