पदयात्रा का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता दादरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जैसवाल, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पा अमूले, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं महिला नेतृत्वकर्ताओं ने किया। इसमें पार्षद श्रीमती मधु जैसवाल, श्रीमती दीपा रूसिया, किरण खोखले, श्रीमती निर्मला पटले, श्रीमती रेखा गोखले, श्रीमती किरण शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
तहसील कार्यालय वारासिवनी से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोलीबारी चौक पर संपन्न हुई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी, कृषि सखियां, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सदस्याएं शामिल रहीं।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर जन-जागरूकता फैलाया और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक)’ के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे उनकी निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह पहल न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में समानता और समग्र विकास को भी नई दिशा देगी।
0 टिप्पणियाँ