परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि घोषित – छात्रों को तैयारी जारी रखने की सलाह।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बी.एचएससी., बी.सीए. एवं बी.बीए. के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं, जो 07 अप्रैल 2026 एवं 08 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाली थीं, अब निर्धारित तिथियों पर आयोजित नहीं होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक संशोधित समय सारणी के अनुसार—
तृतीय वर्ष की परीक्षाएं अब 16 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी
द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 17 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएंगी
छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे नई समय सारणी के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें तथा ताजा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए I
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default