बालाघाट में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का भी हुआ शुभारंभ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 मध्‍यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 06 अप्रैल को बालाघाट प्रवास के दौरान अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Atal Bihari Vajpayee की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने डीएमएफ मद से 21 लाख रुपए की लागत से अटल उद्यान के समीप सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन पार्षदगण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default