एक प्याला पानी बेजुबानों के नाम - पहल से पक्षियों को मिली राहत। संध्या पटले ने आम नागरिकों को दी समझाइश . .👉 गर्मी में पक्षियों के लिए घर-घर पानी रखने की अपील छत व आंगन में सकोरे रखकर बेजुबानों की प्यास बुझाने का संदेश

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
बढ़ती गर्मी और तेज तपिश के बीच बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। जन अभियान परिषद् के अंतर्गत CMCLDP कार्यक्रम से जुड़ी एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष की छात्रा संध्या पटले द्वारा पक्षियों के लिए प्याऊ का निर्माण किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में पानी की कमी से जूझ रहे पक्षियों को राहत प्रदान करना है। छात्रा द्वारा अपने घर की छत पर सकोरे रखकर उनमें प्रतिदिन स्वच्छ पानी भरा जा रहा है, जिससे आसपास के पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर संध्या पटले ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपने घरों, छतों या आंगन में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि इस भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाई जा सके।
संदेश के रूप में उन्होंने कहा—
छोटे-छोटे परिंदे उड़ते हैं नभ के पार,
धूप में झुलसते हैं, खोजें जल हर बार।
छत पर रख सकोरे, भर दो निर्मल पानी,
इन्हीं कर्मों में बसती है, सच्चे इंसान की कहानी।।
यह छोटा सा प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी प्रोत्साहित करता है I
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default