वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
वृद्ध माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु गठित अधिकरण द्वारा भटेरा चौकी स्थित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अधिकरण के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती मंजूलता महोबिया, सुलह अधिकारी अधिवक्ता बी.आर. भैरम, सदस्य श्रीमती फिरोजा खान, पुलिस हमदर्द सेल के शैलेन्द्र शुक्ला एवं श्रीमती रुपरेखा नगपुरे उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने वृद्धाश्रम में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अधिकरण द्वारा वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक रैक (अलमारी) उपलब्ध कराने, स्वच्छ एवं आरामदायक गद्दे उपलब्ध कराने, टीवी को नियमित रूप से चालू रखने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था करने तथा पीने के लिए ठंडे पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकरण ने संबंधित प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी देखभाल और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default