पानी के संकट पर नपा का एक्शन -मोटरपंप इस्तेमाल करने वालों पर होगी कार्यवाही। सीएमओ ने नागरिकों से सहयोग की अपील, 33 वार्डों में सुचारू जलप्रदाय के लिए निगरानी बढ़ी ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट 
 ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद बालाघाट ने सख्त कदम उठाए हैं। नपा द्वारा नल कनेक्शनों में मोटरपंप के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित की गई है, जो वार्डों में भ्रमण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जब्ती कार्रवाई करेगी।
प्रभारी सीएमओ सूर्यप्रकाश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के 33 वार्डों में नियमित जलप्रदाय सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कई घरों में नल कनेक्शन से मोटरपंप के जरिए पानी खींचने के कारण पाइपलाइन का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे अन्य नागरिकों तक पानी नहीं पहुंच पाता और पेयजल संकट गहरा जाता है।
सीएमओ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि गर्मी के इस मौसम में जल की स्थिति संवेदनशील हो जाती है, इसलिए सभी लोग सहयोग करें और शासकीय नल कनेक्शन में मोटरपंप का उपयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी मोटरपंप का उपयोग पाया जाएगा, वहां तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
    👉     जलप्रदाय टीम करेगी निगरानी
**********************************
सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम में जलप्रदाय शाखा प्रभारी भुमेश्वर शिव सहित राजकुमार कावरे, संतोष नागेश्वर, अनिल सहारे, अंकित सोनी, आशाराम बिसेन, मुकेश दियेवार, शंकर दुधबुरे, मुन्ना उइके, चेतन खरे, इंद्रकुमार मुंजारे, गोविंद हरदे, पुनीत बिसेन, लखन दुधबुरे और संदीप श्रीवास्तव शामिल हैं। यह गश्ती दल प्रतिदिन वार्डों में भ्रमण कर कार्रवाई करेगा।
जब्त मोटरपंप को रजिस्टर में दर्ज कर सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सुशील नगरगड़े एवं जलकर वसूली अमले को सौंपी गई है। साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षद को भी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।                                  👉      सख्त चेतावनी
------------------------*-----------------------
सीएमओ ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई या आदेशों का उल्लंघन किया गया, तो मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जल संकट के इस दौर में जिम्मेदारी निभाएं और नियमों का पालन कर शहर में जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default