:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना- 11 अप्रैल को बालाघाट में सामूहिक विवाह, 7 अप्रैल तक आवेदन।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
बालाघाट नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 11 अप्रैल 2026 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकतम 100 जोड़ों को शामिल किया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बी.डी. कतरोलिया ने बताया कि इच्छुक जोड़ों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। 100 आवेदन पूर्ण होते ही प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी तथा नगर पालिका क्षेत्र के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
      👉      आवश्यक दस्तावेज
बीपीएल/एएवाय राशन कार्ड
समग्र आईडी (ई-केवाईसी युक्त)
मूल निवासी प्रमाण पत्र
कन्या का बैंक खाता (न्यूनतम 50 हजार सीमा)
10वीं अंकसूची/वोटर आईडी/जन्म प्रमाण पत्र
अन्य निकाय होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र
आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर
    👉    इच्छुक जोड़े निर्धारित तिथि से पहले नगर पालिका परिषद बालाघाट की योजना शाखा में आवेदन जमा करें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default