बालाघाट में बकाया वसूली अभियान तेज, दो दुकानें सील — मौके पर ही लाखों की वसुली I कार्यवाही से मचा हड़कंप, कुर्की के डर से बकायादारों ने तुरंत जमा की रकम।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
बालाघाट में बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इसी क्रम में 17 मार्च को राजस्व मद डायवर्सन एवं नजूल भूमि की बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई की गई। बकायादार राकेश गुप्ता द्वारा 1,20,632 रुपये जमा नहीं करने पर उनके मद्रास कैफे रेस्टोरेंट और कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया। वहीं मणि पिता राकेश जैन द्वारा 1,20,500 रुपये की डायवर्सन राशि जमा नहीं करने पर घर के बाहर संचालित उनकी दुकान को भी प्रशासन ने सील कर दिया।
तहसीलदार सुनिल वर्मा ने बताया कि जब टीम अन्य बकायादारों के यहां कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची, तो तीन लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी। इनसे कुल 2.41 लाख रुपये की वसूली की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default