पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने ग्राम डाबरी पहुंचकर स्व. लीलाबाई खरे को दी श्रद्धांजलि

REPORTER
By -
0

 


डाबरी/सिलवानी। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह रविवार को ग्राम डाबरी पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, रमेश खरे एवं सुरेश खरे के निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती लीलाबाई खरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं और उनका स्नेह व आशीर्वाद हमेशा परिवार तथा समाज को मिलता रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

पूर्व मंत्री ने खरे परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये रहे उपस्थित:

श्रद्धांजलि सभा में राकेश खरे (धन्नू पटेल) के परिवारजनों सहित सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव, विक्रम शाह, अमित शुक्ला, गुड्डा जैन, छोटे लाल शाह, रामरतन लोधी, दुर्जन लोधी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माताजी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default