गटापायली में श्रीमद् भागवत रसोत्सव ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन, 20 मार्च से होगी शुरुआत।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गटापायली (डोमाटोला) में सार्वजनिक माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत रसोत्सव ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। मातारानी के आशीर्वाद से आयोजित इस संगीतमय भागवत कथा में कथा वाचन श्री भवन कृष्ण दुबे जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी ग्राम गटापायली (डोमाटोला) के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग की गंगा में सहभागी बनने और श्रीमद् भागवत ज्ञान का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है —
20 मार्च 2026 – दोपहर 2 बजे से कलश शोभा यात्रा एवं पीठ पूजन
21 मार्च 2026 – सृष्टि वर्णन, विदुर–मैत्रेय संवाद, कपिल–देवहूति संवाद
22 मार्च 2026 – ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र
23 मार्च 2026 – सूर्यवंश वर्णन, राम कथा, कृष्ण जन्मोत्सव
24 मार्च 2026 – बाल लीला वर्णन, पूतना वध, गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग
25 मार्च 2026 – कृष्ण मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मिणी मंगल
26 मार्च 2026 – कृष्ण–सुदामा मिलन, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम
27 मार्च 2026 – हवन पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसाद वितरण
आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न होगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म, भक्ति और सत्संग का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजक:
समस्त ग्रामवासी
ग्राम गटापायली (डोमाटोला),
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default