अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त। कटंगी थाना क्षेत्र में कार्रवाई, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज - अवैध खनन पर लगातार जारी रहेगी सख्ती

REPORTER
By -
0
बालाघाट
जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च 2026 को कटंगी थाना क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके पर ही दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि संबंधित ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default