95% से ज़्यादा छात्र पास! रायसेन जिले में बोर्ड परीक्षाओं का धमाकेदार नतीजा।

REPORTER
By -
0

 


ब्रेकिंग न्यूज़! इंतज़ार खत्म हुआ! कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इस बार रायसेन जिले के छात्रों ने कमाल कर दिया है! जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचाइयों को छू रहा है, जहां कक्षा 5वीं में रिकॉर्ड 95.85 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 95.16 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा बुधवार को जारी परिणामों के अनुसार, जिले में 5वीं के 22,658 और 8वीं के 20,291 छात्र सफल रहे हैं। यह ऐतिहासिक सफलता क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और मेहनत का प्रमाण है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default