इसी क्रम में नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के प्रमुख स्थानों पर आयोजित होलिका दहन स्थलों का पंजीयन कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्य प्रकाश उके ने जानकारी देते हुए बताया कि निकाय द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर वार्ड प्रभारियों के माध्यम से पंजीयन कराया गया तथा मुनादी के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया
होलिका दहन की तिथि को लेकर कुछ स्थानों पर 2 मार्च तथा कुछ स्थानों पर 3 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। नगर में 2 मार्च को वार्ड क्रमांक 04 एवं 06 में प्रमुख रूप से उपलों का उपयोग करते हुए होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारियों, वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री उके ने 3 मार्च को होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों के लिए भी समितियों से अपील की है कि इमारती एवं वनों की लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ एवं उपले का उपयोग करें। साथ ही प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, पानी की बचत करने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने का संकल्प लेते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
इस पहल से नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है और नागरिकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ होली मनाने का संकल्प लिया।
