इस अवसर पर कलेक्टर श्री मृणाल मीनाकी गरिमामयी उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, सहायक कलेक्टर श्री आकाश अग्रवाल, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री मायाराम कोल, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. नीलय जैन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एस. अड़मे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क इकाई के महाप्रबंधक श्री तोमेन्द्र सिंह जौहरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री डी. कतरोलिया, श्री सूर्य प्रकाश उके, सेतु निर्माण संभाग के एसडीओ श्री अर्जुन सिंह सनोडिया, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मिलिंद चौधरी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आत्मीय संवाद के माध्यम से आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीतों एवं मधुर संगीत ने वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। उपस्थित जनों ने प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी प्राथमिकता दी।
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करने का पर्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता का वातावरण बनाए रखें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाना आज की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण चर्चा, हास्य-विनोद और आत्मीय मिलन का सिलसिला चलता रहा। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया और एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
समग्र रूप से कलेक्टर बंगले में आयोजित होली मिलन समारोह ने प्रशासनिक परिवार के बीच एकता, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया।
