जिला आपूर्ति अधिकारी ने जारी किया आदेश ।जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर द्वारा अनुभाग वारासिवनी का संपूर्ण प्रभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री पहलसिंह वलाडी को सौंपा गया है।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर द्वारा अनुभाग वारासिवनी का संपूर्ण प्रभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री पहलसिंह वलाडी को सौंपा गया है।
पूर्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुरेश धोटे का स्थानांतरण विकासखंड परसवाड़ा से विकासखंड वारासिवनी किया गया था, किंतु उनके द्वारा अब तक वारासिवनी में पदभार ग्रहण नहीं किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए वारासिवनी अनुभाग के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आगामी आदेश तक विकासखंड बालाघाट के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री पहलसिंह वलाडी को वारासिवनी अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ठाकुर द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही श्री सुरेश धोटे वारासिवनी में पदभार ग्रहण करेंगे, पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश यथावत प्रभावी रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default