:लालबर्रा महाविद्यालय में ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार का प्रसारण।

बालाघाट
शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 09 मार्च को केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित “सबका साथ, सबका विकास” विषयक वेबिनार का ऑनलाइन प्रसारण महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने वेबिनार को उत्साहपूर्वक देखा और सुना।
वेबिनार में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 का मुख्य उद्देश्य जन आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए विकसित और समावेशी भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से देश के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं।
इस दौरान अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, Ayushman Bharat योजना, National Education Policy 2020, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, युवाओं के कौशल विकास, महिला सहभागिता, Khelo India, पर्यटन विकास तथा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों और नीति-निर्धारकों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र कुमार खण्डायत, डॉ. प्रदीप कुमार भीमटे, डॉ. देवराज चौरे, डॉ. निर्मल किर्ती गेडाम, श्री नरेश सौलखे, श्रीमती संध्या भलावे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.