मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को दिया होली का तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता ।

REPORTER
By -
0
भोपाल
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में लिया गया है, ताकि उन्हें महंगाई से राहत मिल सके।
अप्रैल 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
राज्य के कर्मचारियों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 (पेड इन मई 2026) के वेतन से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान मई 2026 से प्रारंभ कर 6 समान किश्तों में किया जाएगा।
पेंशनरों को भी लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी पेंशनधारियों को भी जनवरी 2026 (पेड इन फरवरी 2026) से 58 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत सोमवार को पहली कृषि कैबिनेट की बैठक बड़वानी जिले में आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली परस्पर प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी प्रदेशवासी हर्षोल्लास के साथ होली मनाएं और राज्य के विकास में सहभागिता ।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default