सांची टीआई की सख्त चेतावनी, बदमाशों की निकली हवा... “क्षेत्र में रहना है तो क्राइम छोड़ दो… वरना जेल तैयार है!”

 


“क्षेत्र में रहना है तो क्राइम छोड़ दो… नहीं तो जेल तैयार है!” सांची टीआई जेपी त्रिपाठी की यह सीधी चेतावनी अपराधियों के लिए साफ संदेश है। रायसेन में एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, त्योहारों से पहले जन सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी पुलिस एक्शन मोड में दिखी। रात 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, थानावार टीमें बनाई गईं, स्थाई और फरार वारंटियों की धरपकड़ की गई। अभियान के दौरान 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। शहर से देहात तक राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में 250 से अधिक हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की चेकिंग हुई और साफ हिदायत दी गई—अपराध से दूरी रखो, वरना कार्रवाई तय है। रायसेन पुलिस का संदेश साफ है, कानून से खिलवाड़ अब भारी पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.