ग्रामीणो ने बताया कि पुर्व मे उनके परिवार को पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ता था। कभी हैंडपंपतो कभी दूर स्थित जलस्रोतों पर निर्भर रहना मजबूरी थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में जल संकट और गंभीर हो जाता था। पानी लाने में लगने वाला समय घर के अन्य कामों पर सीधा असर डालता था, जिससे दिनचर्या बाधित होती थी।
लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर को नल जल योजना का कनेक्शन मिला है और नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि स्वच्छ पानी मिलने से परिवार की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ भी काफी हद तक कम हुई हैं।
ग्रामीणो का कहना है कि इस सुविधा ने गाँव की महिलाओं को सबसे बड़ी राहत दी है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। बचा हुआ समय वे घर की आय बढ़ाने, बच्चों की देखभाल और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगा पा रही हैं।
ग्राम कटंगटोला मे नल से जल की सुविधा ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर दिशा दी है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता ने स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जीवन में स्पष्ट सुधार लाया है। ग्रामीणो का अनुभव इस बात की गवाही देता है कि जब योजनाएँ जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होती हैं, तो उनका लाभ सीधे आमजन के जीवन में दिखाई देता है।
0 टिप्पणियाँ