वारासिवनी में श्रद्धा का महासागर उमड़ा, मासिक महाआरती का दिव्य एवं भव्य शुभारम्भ।

वारासिवनी / बालाघाट
 भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026, चतुर्थ रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर परिसर (बालाघाट रोड) में मासिक महाआरती का शुभारम्भ अत्यंत भव्य एवं दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ से हुई, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं ने महाआरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
समापन अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश बिल्होरे ने सदगुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से प्रारंभ हुए महाआरती क्रम पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्ममार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने धर्म, राष्ट्र एवं मानवता के कर्तव्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। राजू चौहान ने सदगुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से प्राप्त होने वाले पुण्य फल पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
महाआरती में क्षेत्र के माननीय विधायक विवेक (विक्की) पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छगन हनवत, अजय बिसेन, झामसिंग भगत, राजेंद्र पंचेश्वर, मदन चौधरी, मोहनलाल नगपुरे, कैलाश सोनी, किशोर बानेवार, बजरंगसिंह राजपूत, लोकेश चित्रिव, रमेश सोनी, भैयालाल बिसेन, अंगराज पटले, उपेंद्र कटरे, बिसराम पटले, आलोक सवालाखे, लिखनलाल भवरे, विनय गाड़ेडेकर, भूमेश्वर झाड़े, रमेश सोलंकी, तुलसीराम जैतवार, तामेश्वर दुबे, राहुल पटले, कन्हैयालाल हरिनखेड़े, राखी आचरे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला श्रद्धालुओं में श्रीमती सुनीता बिल्होरे, योगेश्वरी ठाकरे, सोनम चित्रिव, वीणा चौहान, अर्चना भारद्वाज, गायत्री अंबुलें एवं कु. भारती भवरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष तुपेश ठाकरे ने उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण एवं जयकारों के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp