“एक छोटा बच्चा स्कूल जाने से मना कर दे… और वजह हो पुलिस!” जी हाँ, सिलवानी थाना परिसर में आयोजित वंशज ग्लोबल स्कूल के वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी पूनम सविता द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया, लेकिन छात्र प्रदीप रजक को उस दिन प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। घर पहुंचकर उसने माता-पिता से साफ कह दिया—जब तक पुलिस मुझे पुरस्कार नहीं देगी, मैं स्कूल नहीं जाऊंगा। बच्चे की इस जिद और पुलिस के प्रति विश्वास को लेकर माता-पिता उसे सीधे सिलवानी थाने ले पहुंचे, जहां थाना प्रभारी पूनम सविता ने स्वयं उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलते ही बच्चे के चेहरे की मुस्कान लौट आई, और इस छोटी सी घटना ने पूरे नगर में एक बड़ा संदेश दे दिया—कि विश्वास, सम्मान और हौसला अगर सही हाथों से मिले, तो एक बच्चे का मन भी जीत लिया जाता है।

0 टिप्पणियाँ