अफवाह बनी सच का इम्तिहान, दो साल से लापता व्यक्ति परिवार से मिला

REPORTER
By -
0

 


“गाँव में बच्चा-चोर घुस आया है!” — 22 फरवरी 2026 को रायसेन जिले के थाना उमरावगंज क्षेत्र के ग्राम पठार में यही अफवाह तेजी से फैल गई, लेकिन हकीकत अलग निकली। डायल–112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसमें वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। काउंसलिंग के दौरान उसने अपना नाम और पता गुजरात राज्य के सूरत जिले का बताया। लगातार प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया और दो वर्ष पूर्व लापता यह व्यक्ति थाना उमरावगंज में सकुशल अपने परिवार से मिला दिया गया। अफवाहों के बीच पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने एक बिछड़े परिवार को फिर से जोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default