गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर जिला सहकारी बैंक में बैठक आयोजित।

REPORTER
By -
0
बालाघाटरबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट मुख्यालय में शुक्रवार 07 फरवरी 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में किसान पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन हेतु कुल 23 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां किसानों का पंजीयन एवं खरीदी की जाएगी।
उपार्जन प्रभारियों एवं डाटा ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी केंद्रों पर तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। साथ ही डाटा एंट्री, दस्तावेज सत्यापन एवं खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, प्रबंधक लेखा श्री पी. जोशी, विपणन अधिकारी श्री एम.एल. यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कराकर शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default