किरनापुर में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्व एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जहां भी पेट्रोल पंपों पर बुनियादी सुविधाएं नहीं पाई जा रही हैं, वहां संबंधित पंप संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
इसी क्रम में 2 फरवरी को नायब तहसीलदार सुश्री बबीता सुर्या एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा किरनापुर क्षेत्र के ओम साईं फ्यूल्स, मॉ किरनाई फ्यूल्स, रविशंकर एंड कंपनी तथा सुरेंद्र एंड ब्रदर्स, रजेंगांव स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसमें विशेष रूप से हवा भरने की मशीन, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय तथा अन्य आवश्यक उपभोक्ता सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि हवा भरने की मशीन हमेशा चालू स्थिति में रहे, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति नि:शुल्क हवा की सुविधा का उपयोग कर सकें। इसके अलावा शौचालयों में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानकों का पालन न करने वाले पंप संचालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default