सिर्फ 7 दिन… और 10 गुमशुदा महिलाएं घर वापस!

REPORTER
By -
0


 “सिर्फ 7 दिन… और 10 गुमशुदा बेटियां वापस घर!” जी हां, रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर महज़ एक सप्ताह के भीतर 10 गुम युवतियों और महिलाओं को तलाश कर सकुशल उनके परिवारों से मिलाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशुतोष गुप्ता के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुंवर मुकाती के नेतृत्व में की गई। देवरी थाना प्रभारी जयदीप सिंह भौदोरिया और उनकी टीम ने लगातार फील्ड वर्क, तकनीकी सहायता और समन्वय के जरिए यह सफलता हासिल की। सभी महिलाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default