प्रधानमंत्री मोदी कल विद्यार्थियों से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’6 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर होगा सीधा प्रसारण, प्रदेश भर के स्कूलों में विशेष आयोजन।

बालाघाट
 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी को देशभर के विद्यार्थियों के साथ बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ में संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम परीक्षा के तनाव को कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से नई दिल्ली में होगा
यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण है। वर्ष 2018 से प्रधानमंत्री लगातार इस मंच के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाएँ और शंकाएँ साझा करते हैं, जिनका समाधान प्रधानमंत्री सरल और प्रेरक शैली में करते हैं।
👉 प्रदेश के सभी विद्यालयों में होगा सीधा प्रसारण
************************************
मध्यप्रदेश में भी इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया जाएगा। टीवी के साथ-साथ कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इंटरनेट आधारित उपकरणों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों, ऑल इंडिया रेडियो, पीएमओ वेबसाइट, MyGov, यूट्यूब, फेसबुक लाइव, दीक्षा एवं स्वयंप्रभा चैनलों सहित कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।
👉 भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम .
****************************
राजधानी भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट जन एवं अभिभावकगण विद्यार्थियों के साथ लाइव प्रसारण में सहभागी बनेंगे।
👉 तेंदूखेड़ा की कन्या स्कूल में शामिल होंगे मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखंड के ग्राम तेंदूखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे।
👉 रिकॉर्ड संख्या में हुआ पंजीयन
***********************
प्रदेश में ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भागीदारी के लिए 1 दिसंबर से 11 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था।
मध्यप्रदेश से:
22.95 लाख से अधिक विद्यार्थी (कक्षा 6 से 12 तक)
1.28 लाख से अधिक शिक्षक
17 हजार से अधिक अभिभावक
सहित कुल 24 लाख 41 हजार 390 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया।
👉 प्रशासन को जारी हुए निर्देश
*************************
कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संचालक लोक शिक्षण द्वारा सभी कलेक्टरों और मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा’ अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक राष्ट्रीय प्रेरणा अभियान बन चुका है, जिसका उद्देश्य परीक्षा को उत्सव की तरह लेना और तनावमुक्त वातावरण में बेहतर प्रदर्शन करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp