धान परिवहन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर का एक्शन, अधिकारियों को फटकार

धान उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान परिवहन की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकारती कलेक्टर
धान परिवहन व्यवस्था में सुधार के निर्देश देती कलेक्टर


सिवनी, 3 जनवरी 2026। श्रीमती शीतला पटले ने विगत दिवस केवलारी विकासखंड के सरेखाकला, जेवनारा एवं पंड्या छपारा स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपार्जित धान की समुचित स्टैकिंग नहीं होने तथा परिवहन कार्य की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उपार्जन से लेकर परिवहन तक सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि धान परिवहन में अनावश्यक देरी किसानों और शासन—दोनों के लिए नुकसानदायक है, इसलिए परिवहन की गति बढ़ाई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.