भाजपा प्रत्याशी कु. कृतिका चौरसिया ने भरा नामांकनभाजपा कार्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण चुनावी बैठक

 जिला संवादाता
By -
0
भाजपा प्रत्याशी कु. कृतिका चौरसिया ने भरा नामांकन

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण चुनावी बैठक

मंडला। नगरपालिका मंडला के वार्ड क्रमांक 08 (श्रीराम वार्ड) में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी कु. कृतिका चौरसिया (शानू) ने आज विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे स्वर्गीय ज्योति चौरसिया की पुत्री हैं। नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।

नामांकन उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपचुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारी, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता दायित्व निर्धारण एवं आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुटें। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वार्ड क्रमांक 08 में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default