नव निर्वाचित जिला सचिव किशोरी लाल साहू का हुआ स्वागत

नव निर्वाचित जिला सचिव किशोरी लाल साहू का हुआ स्वागत

मंडला
विद्या भारती महाकौशल प्रांत की योजनानुसार जिला के नव निर्वाचित जिला सचिव किशोरी लाल साहू का मंगलवार को सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुआबिछिया में प्रथम आगमन पर गरिमामय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रांत अंकेक्षण प्रमुख रामबहोरी पटेल, मंडला विभाग समन्वयक मनोजपुरी गोस्वामी, जगमंडल बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक रिखीराम परस्ते, तथा सह-व्यवस्थापक अरुण मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विद्यालय के परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया और छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला सचिव का सम्मान

विद्यालय परिवार ने नव निर्वाचित जिला सचिव श्री साहू का शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।
प्रांत अंकेक्षण प्रमुख श्री पटेल ने बताया कि किशोरी लाल साहू लगभग 35 वर्षों से विद्या भारती से जुड़े हुए हैं और उन्होंने व्यवस्थापक, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला सह-सचिव सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

शुभकामनाएं एवं उपलब्धियां

विभाग समन्वयक ने नवीन प्रवेश, मेधावी छात्रों की उपलब्धियों और बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणामों का उल्लेख करते हुए जिला सचिव को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण मिश्र सहित संपूर्ण आचार्य परिवार ने भी श्री साहू को बधाइयाँ दीं।

पूर्व दायित्व

किशोरी लाल साहू इससे पूर्व अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम में जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री तथा प्रांत सह सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.