फटे-पुराने बारदाने बने किसानों की परेशानी, कटेरा धान उपार्जन केन्द्र पर खरीदी प्रभावित ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट / कटंगी
कटंगी क्षेत्रान्तर्गत धान उपार्जन केन्द्र कटेरा में इन दिनों किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा उपार्जन केन्द्र को उपलब्ध कराए गए बारदाने अत्यंत पुराने और फटे हुए हैं, जिनमें धान भरना मुश्किल हो रहा है। बारदाने में धान डालते ही वह फटने के कारण नीचे गिर जाता है, जिससे किसानों का समय और उपज दोनों का नुकसान हो रहा है।
किसानों ने बताया कि बार-बार बारदाना बदलने की कोशिश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। खरीदी केन्द्र पर लाई गई उपज को सुरक्षित भरकर जमा करना संभव नहीं हो पा रहा, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में कटेरा धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी ने बताया कि केन्द्र पर पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित रूप से की गई हैं तथा नाप-तौल शासन के नियमानुसार ही की जा रही है। बारदाने की गुणवत्ता से जुड़ी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है।
वहीं, किसानों ने शासन एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फटे व पुराने बारदानों को बदलकर नए, व्यवस्थित और मजबूत बारदाने उपार्जन केन्द्र पर भिजवाए जाएं, ताकि धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से हो सके और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
             प्रताप गेडाम - क्राइम रिपोर्टर
                       बालाघाट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default