मतदाता_सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु कंट्रोल रूम स्थापि

सिवनी/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य #SIR_2025 की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी के कार्यालय के आपदा प्रबंधन विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07692-225866 है।

कंट्रोल रूम दिनांक 07 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी 2026 तक निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन तक संचालित रहेगा। इस कंट्रोल रूम की सतत निगरानी हेतु संयुक्त कलेक्टर सिवनी श्रीमति प्रियंका वर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में शिफ्टवार कर्मचारियों की निम्न टीमें गठित की गई हैं। जिसमें टीम क्रमांक 1 में उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सिवनी श्री नितांत चौहान— मोबाइल: 9131523695 एवं ए.पी.सी., आई.ई.डी. जिला शिक्षा केंद्र सिवनी श्री हरीश बर्मन — मोबाइल: 9424904891 को नियुक्‍त किया गया है। 
इसी तरह टीम क्रमांक 2 में श्रम निरीक्षक श्रम पदाधिकारी कार्यालय सिवनी श्री अतुल कुमार— मोबाइल: 9131209513 एवं समयपाल, लोक निर्माण विभाग (म/स) संभाग क-1 सिवनी श्री ज्ञानचंद कुमरे— मोबाइल: 9324747015 को नियुक्‍त किया गया है। 

टीम क्रमांक 3 में सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल उपखण्ड), सिवनी श्री लोकेश उइके— मोबाइल: 8109256358 को एवं अंक सहायक विद्युत यांत्रिकी (भारी मशीनरी) उपसंभाग जल संसाधन विभाग सिवनी श्री श्रीचंद नागेश्वर, — मोबाइल: 9713477157 को नियुक्‍त किया गया है 
तथा टीम क्रमांक 4 में सहायक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सिवनी श्री राजकुमार शर्मा, — मोबाइल: 9425446876 को एवं लिपिक, नगर पालिका परिषद सिवनी श्री विजय शर्मा,— मोबाइल: 8435641911 को नियुक्‍त किया गया है।

जारी ओदशानुसार निर्धारित समयानुसार प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक: टीम-1 (01 से 15 तारीख) / टीम-3 (16 से माह अंत तक) तथा दोपहर 03.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक: टीम-2 (01 से 15 तारीख) / टीम-4 (16 तारीख से माह अंत तक) सेवाऐं देंगी।
प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित यह टीमें दूरभाष पर प्राप्त होने वाली मतदाताओं की शिकायतें, सुझाव एवं सहायता संबंधी जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएंगी तथा रजिस्टर में उसका संधारण करेंगी। 
जिला ब्यूरो रोहित साहू
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.