सीएमएचओ ने किया पीएचसी भोमा का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी

           

सिवनी, 22 नवंबर 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भोमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। डॉ. प्रियंका कुमारी, प्रभारी सेक्टर सुपरवाइज़र रामलाल यादव और वार्डबॉय राजेश यादव केंद्र से बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए।


सीएमएचओ ने तीनों कर्मचारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में तत्काल सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।


डॉ. ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर कामकाज की स्थिति में सुधार नहीं दिखा तो संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो आगे की कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.