Top News

घरेलु गैस सिलेंडरो के अवैध उपयोग पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही - 13 प्रतिष्ठानो मे 23 सिलेण्डर जब्त ।

किरनापूर
--------------
अवैध घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग पर बड़ी कार्रवाई ।

13 प्रतिष्ठानों से 23 घरेलू सिलेंडर जब्त, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी ।
        बालाघाट / किरनापूर
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 19 नवंबर 2025 को खाद्य विभाग द्वारा तहसील किरनापुर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 13 होटल-रेस्टोरेंट एवं चाय-नाश्ता विक्रेताओं से 23 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा संचालित इस अभियान की अगुवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री पहल सिंह वलाड़ी, श्री आकाश श्रीवास्तव एवं श्री मिलन तिवारी ने की। टीम को तहसीलदार किरनापुर/हिर्री सहित स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
         👉    जांच में  पाया गया 

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कई होटल, रेस्टोरेंट और चाय ठेलों पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का उपयोग खाना बनाने और व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था।

प्रशासन के अनुसार, इस तरह का उपयोग गैस नियंत्रण आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के विपरीत है तथा यह दंडनीय अपराध है।
        👉   जिन प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त किए गए -

          बाके बिहारी फूड कोर्ट
तरुण होटल
                चैन की चाय
किंग राहुल साउथ इंडियन फास्ट फूड
                   सेवक होटल
बाबा होटल
                  बम्बूरे होटल
माँ शारदा होटल
                जे.पी. भोजनालय
खुशबू होटल
                  ओम्मो कैफ़े
मुगलई चिकन बिरयानी
अन्य छोटे प्रतिष्ठान ।
      👉           विभाग की सख्त चेतावनी
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि —👇

घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग हेतु हैं।
व्यावसायिक उपयोग करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किये गये सिलेंडरों की जाँच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    👉           संयुक्त टीम की भूमिका

अभियान में खाद्य विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। सभी ने टीमवर्क के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त किया। 
                                                                                    🙏व्यापारियों से अपील

प्रशासन ने जिले के सभी व्यापारियों और होटल संचालकों से अपील की है कि—👇

वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें
लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें
नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें
अन्यथा भविष्य में भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
         
और नया पुराने