उपेंद्र गौतम रायसेन। जिला अस्पताल में गुरुवार को नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एच.एन. मांडरे ने औचक निरीक्षण किया। यह उनका जिला अस्पताल का पहला निरीक्षण दौरा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीधे मरीजों से संवाद कर उनकी स्थिति औ
र समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने डॉक्टरों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी यूनिटों की स्थिति का आकलन किया और जहां कमियां पाईं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। डॉ. मांडरे ने कहा कि "कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, जबकि जहां खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।"इससे पूर्व उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बालयान, आरएमओ और अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक की, जिसमें दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान नवजात की मृत्यु को लेकर चर्चा हुई। इस गंभीर मामले में उन्होंने संबंधित डॉक्टरों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।डॉ. मांडरे ने दवा वितरण केंद्र में जाकर दवाओं की उपलब्धता और रिकॉर्ड व्यवस्था की भी जांच की। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति और उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के बाद सीएमएचओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।