पटाखा दुकानों में सुरक्षा के नाम पर क्या हो रहा था खेल? एसडीएम ने 7 दुकानदारों को थमाया नोटिस!

REPORTER
By -
0
वारासिवनी/बालाघाट
 दीपावली के मद्देनजर पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। वारासिवनी एसडीएम श्री श्रीश प्यासी ने बीती रात्रि पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
एसडीएम के साथ थाना प्रभारी अनूप उइके एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्य प्रकाश उके भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पटाखा दुकानों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
             निरीक्षण में सात पटाखा विक्रेताओं द्वारा दुकान संचालन में निर्धारित नियमों एवं आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। इस पर प्रशासन ने तत्काल नोटिस जारी कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
             एसडीएम श्री प्यासी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के पटाखा दुकान लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि नोटिस के बाद दुकानदार सुरक्षा मानकों पर कितने खरे उतरते हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पटाखा बाजार में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default