बच्चों की जन्मजात एवं शल्य चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पहल की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 नवंबर को जिला चिकित्सालय बालाघाट में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में हर्निया, हाइड्रोसिल, हाइपोस्पेडियास एवं फिमोसिस जैसी चार बीमारियों की जांच की जाएगी। जांच में सर्जरी की आवश्यकता पाए जाने पर चयनित बच्चों का बालाघाट एवं जबलपुर के निर्धारित चिकित्सा केंद्रों में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगी जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया ने बताया कि शिविर जिला चिकित्सालय स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में आयोजित होगा। इसमें 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच की जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंच सकते हैं।
👉 ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
शिविर में आते समय बच्चों का आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं पूर्व में कराई गई जांच की रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक राजाराम चक्रवर्ती (7999772423) एवं डीईआईसी नर्सिंग ऑफिसर सीमा दीक्षित (9630881540) से संपर्क किया जा सकता है।
