सेवा संकल्प अभियान के तहत लालपुर में पौधा रोपण ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने रोपे पीपल, आम और नीम के पौधे।

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 24 सितंबर 2026
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लालपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल, आम एवं नीम के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गांवों में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित रूप से पौधारोपण किया जा रहा है। वर्षाकाल पौधारोपण के लिए अनुकूल समय होता है, जिससे पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में आसानी रहती है।
उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां से प्रेम करते हैं, उसी भावना के साथ भारत माता को हरियाली की चुनरी पहनाने का संकल्प भी सभी को लेना चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत, परामर्शदाता सत्यवती नगपुरे, सरपंच सुभाष झाड़ेकर, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुस्कान माहुरकर, दिव्या पटले, विकास बिसेन, निकिता नगपुरे, मासूम कटरे, लाली चौहान, अविनाश पांडे, झामसिंग बिसेन, चंदन लाल ठाकरे, चिंतामण टेंभरे, शिवदास राहंगडाले, चित्रसेन नगपुरे, विराज गौतम एवं प्रकाश चिचखेड़े सहित अन्य ग्रामीणों ने सहभागिता की।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default