बालाघाट से करीब 12 किलोमीटर दूर हाईवे स्थित मर्री टोल नाके पर स्थानीय एवं नियमित वाहनों से अधिक टोल वसूली का मामला अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंच गया है। रविवार को सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे और ट्रांसपोर्टरों ने नागपुर में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर टोल वसूली के साथ-साथ खराब सड़क की समस्या भी उनके सामने रखी।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि नियमित रूप से आवागमन करने वाले स्थानीय वाहनों पर टोल का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। शिकायत पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आश्वासन दिया कि नियमित वाहनों के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बार-बार टोल देने से राहत मिल सके।
👉 एक साल बाद टोल हटाने की बात
*****************************
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सैटेलाइट आधारित टोल प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक वर्ष में वर्तमान टोल व्यवस्था को हटाया जाएगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
👉 जयस्तंभ चौक तक फोरलेन जोड़ने की मांग
***********************
सांसद भारती पारधी ने भंडारा–तुमसर फोरलेन को गर्रा से आगे बढ़ाकर बालाघाट शहर के जयस्तंभ चौक तक जोड़ने की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। उनका कहना था कि फोरलेन के शहर तक विस्तार से बालाघाट सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ सकेगा और आवागमन को भी गति मिलेगी।
