कटंगी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता )
बालाघाट
13 सितंबर 2026। महिला एवं बाल विकास परियोजना कटंगी द्वारा नगर पंचायत सभाकक्ष में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम विजय सिंह यादव रहे। तहसीलदार कटंगी श्री सांडिया, तहसीलदार तिरोड़ी श्रीमती गीता राहांगडाले, जनपद पंचायत सीईओ गायत्री कुमार सारथी एवं परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र रानाडे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
परियोजना अधिकारी रानाडे ने बताया कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह में कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के साथ बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पोषण वाटिका, स्वस्थ बालक स्पर्धा और एनीमिया जांच सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
एसडीएम विजय सिंह यादव ने आंगनवाड़ी केंद्रों का समय पर संचालन, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार वितरण और पोषण ट्रैकर में नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने तथा आयरन-फोलिक एसिड वितरण, मंगल दिवस एवं टीकाकरण दिवस को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विकासखंड की 8 सेक्टर पर्यवेक्षक, 208 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 81 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक शामिल हुए। सभी को पोषण माह की गतिविधियां जन आंदोलन पोर्टल पर दर्ज करने और पंचायतों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना के साथ काम करने का संकल्प दिलाया गया।
       👉  अभयवाणी समाचार
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default