अभयवाणी न्यूज
बालाघाट, प्रभावित ग्रामों में प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, खाद्यान्न आपूर्ति एवं जनजागरूकता को लेकर सघन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 5,118 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जबकि 260 सत्रों में 13,503 बच्चों का टीकाकरण पूर्ण किया गया है। अभियान के लिए 10 चिकित्सा अधिकारियों, 4 एंबुलेंस एवं 4 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
👉 मच्छरों से बचाव के लिए व्यापक छिड़काव
मच्छरों से बचाव और संक्रमण की रोकथाम के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। आज 70 गांवों के 4,568 घरों में कीटनाशक का छिड़काव तथा 117 गांवों के 8,065 घरों में इनडोर एवं आउटडोर फॉगिंग कराई गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई और बच्चों को भोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई तथा बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया। बैहर विकासखंड के 6 गांवों के 20 तथा बिरसा विकासखंड के 16 गांवों के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई कराई गई।
बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 353 तथा बिरसा के 33 केंद्रों में 687 बच्चों को भोजन दिया गया। इसके अलावा बैहर के 7 केंद्रों में 63 तथा बिरसा के 33 केंद्रों में 214 महिलाओं एवं बच्चों को घर पहुंचाकर भोजन उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को टेक होम राशन (THR) भी वितरित किया गया।
👉 25 जल स्रोतों का क्लोरीनेशन
बैहर विकासखंड के संजारी एवं सिजोरा तथा बिरसा विकासखंड के चिखली एवं बाकीगुड़ा में कुल 25 जल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के चिखली एवं बाकीगुड़ा से 4 जल स्रोतों के नमूने लिए गए। बाकीगुड़ा में एक हैंडपंप का सुधार कार्य भी कराया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल स्रोतों के आसपास सफाई, दवा छिड़काव, गड्ढों की भराई तथा सड़क मार्गों की सफाई कराई गई। बैहर के 5 गांवों में 6 स्थानों पर जल स्रोतों के आसपास सफाई की गई। वहीं बिरसा के एक गांव में नाली सफाई तथा 9 गांवों में 11 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई।
👉 खाद्यान्न की आपूर्ति लगातार जारी
***********************************
खाद्य विभाग के अनुसार प्रभावित ग्रामों में अगस्त एवं सितंबर 2026 का खाद्यान्न वितरण पूर्ण हो चुका है। खाद्यान्न की निरंतर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। आज बैहर के 5 गांवों में 82 परिवारों तथा बिरसा के 5 गांवों में 107 परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया गया।
👉 आश्रम-छात्रावासों में भी निगरानी
*************************************
जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में संचालित आश्रम, छात्रावास एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों को मच्छरदानियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। संस्थाओं के परिसरों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई के साथ पेयजल स्रोतों के आसपास सफाई एवं ब्लिचिंग का छिड़काव भी किया जा रहा है।
👉 पशुओं की जांच और टीकाकरण
**********************************
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बिरसा विकासखंड के 4 गांवों में 100 पशुओं की जांच की गई तथा 50 पशुओं का HSBQ टीकाकरण किया गया। पशुपालकों को आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित करने के साथ साफ-सफाई बनाए रखने की समझाइश दी गई। बैहर विकासखंड के प्रभावित क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।
👉 लगातार मॉनिटरिंग कर रहा प्रशासन
************************************-
