अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता )
बालाघाट, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशनएवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एसके भलावी के मार्गदर्शन में खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त जांच दल ने सुभाष चौक स्थित मेसर्स इंदिरा इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शक्कर थोक उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की सीमा नियंत्रण आदेश-2026 के तहत की गई।
निरीक्षण के दौरान फर्म में 417.75 क्विंटल शक्कर का स्टॉक पाया गया। जांच दल ने मौके पर उपलब्ध शक्कर के स्टॉक का निर्धारित भंडारण सीमा से मिलान किया। जांच में पाया गया कि निर्धारित सीमा से कम स्टाक मिला
जांच कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी बालाघाट श्री पहल सिंह वलाडी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वारासिवनी श्रीमती निहारिका अवस्थी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लांजी श्री शिवम मार्को तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कटंगी श्री तुषार सिंह शामिल रहे।
👉 अभयवाणी समाचार बालाघाट
