एक साल बाद भी नहीं बहा नल से पानी, चिखला में जल जीवन मिशन बना शोपीस I

REPORTER
By -
0
        अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो बालाघाट)
खैरलांजी / बालाघाट
शासन की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना ग्राम चिखला में ग्रामीणों के लिए अब तक केवल कागज़ों और निर्माण कार्य तक ही सीमित नजर आ रही है। गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक ग्रामीणों के घरों तक न तो नल कनेक्शन दिए गए और न ही योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी तैयार होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद योजना शुरू नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों को आज भी पेयजल के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और सरपंच को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण करोड़ों रुपये की योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नल-जल योजना को शीघ्र चालू कराया जाए, सभी घरों में नल कनेक्शन दिए जाएं और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके।
        👉          अभयवाणी की राय        👈
योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि आम लोगों तक उसका लाभ पहुंचाना है। यदि टंकी बन गई, पाइपलाइन बिछ गई, फिर भी पानी नहीं पहुंच रहा है, तो यह संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन को मामले की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि जनता का सरकारी योजनाओं पर विश्वास बना रहे।
              अभयवाणी न्यूज बालाघाट
                  👆👆👆👆👆👆
                                              
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default