बैहर के प्रभावित परिवारों की मदद और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भगत सिंह नेताम I

REPORTER
By -
0
अभयवाणी न्यूज
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट
बैहर विधानसभा क्षेत्र के बीमारी प्रभावित ग्रामों में बैगा जनजाति के बच्चों की हुई दुखद मृत्यु और प्रभावित परिवारों की परिस्थितियों को लेकर भगत सिंह नेताम ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बैहर विधानसभा क्षेत्र के कोरका, बोंदरी, कुंडेकसा, मछुरदा सहित अन्य प्रभावित ग्रामों की जमीनी स्थिति से मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
श्री नेताम ने प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति और उनके सामने उत्पन्न कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बीमारी से प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से हरसंभव मदद, उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
👉   स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग
बैहर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्री नेताम ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें दमोह एवं बिठली स्वास्थ्य केंद्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन, मछुरदा एवं पाथरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना तथा बैहर सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस और सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।
इसके साथ ही सोनोग्राफी टेक्नीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ की पदस्थापना और क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग भी रखी गई।
 👉   प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी
भेंट के दौरान भगत सिंह नेताम ने प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों से संबंधित रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंपी। उन्होंने बैगा जनजाति के बच्चों और प्रभावित परिवारों के हित में आवश्यक सहायता, बेहतर उपचार तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
👉      श्री नेताम ने कहा कि बैहर विधानसभा के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता दिलाने, उनके हितों की रक्षा करने और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
अभयवाणी की राय -बैहर के आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सुविधा कोई विशेष कृपा नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार है। अब जरूरत है कि संवेदना के साथ ठोस कार्रवाई भी दिखाई दे।
अभयवाणी न्यूज बालाघाट👈
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default