खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई I 60 लीटर वास्तु घी जब्त, जांच के लिए भेजा नमूना विभिन्न होलसेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट
राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल की जांच में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लिए गए घी के नमूनों में कुछ ब्रांड अमानक पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संबंधित ब्रांडों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट ने नगर के विभिन्न होलसेल घी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
            खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने
 रोहित ट्रेडर्स, कुमार संस, लक्ष्मी नारायण एजेंसी, चोपड़ा सेल्स, गुरुकृपा सेल्स एवं वाधवानी एजेंसीज का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान वास्तु घी के लगभग 60 लीटर स्टॉक को जब्त किया गया। जब्त घी का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
           यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों 
योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
       खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
                👇 अभयवाणी 👇
— जनहित एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खबरों पर पैनी नजर।
           👉  अभयवाणी न्यूज बालाघाट👈
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default