कलेक्टर कुमार सत्यम ने किया वारासिवनी तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षणतीन माह से अधिक प्रकरण लंबित नहीं रखने के दिए निर्देश।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट)
बालाघाट
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने गुरुवार 6 अगस्त को वारासिवनी तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण कर न्यायालयीन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तहसीलदार न्यायालय में संचालित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली तथा आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल पर दर्ज मामलों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों में नियमित एवं प्रतिदिन सुनवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके। साथ ही पुराने निराकृत प्रकरणों में अमल की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सत्यम ने न्यायालयीन कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण एवं प्रकरणों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से राजस्व मामलों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल एवं तहसीलदार सुश्री वंदना कुशराम उपस्थित रहीं।
         👉   अभयवाणी न्यूज बालाघाट       👈
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default