विद्यार्थियों की राह हुई आसान, कलेक्टर के निर्देश पर बुदबुदा-नदीटोला पुल की एप्रोच रोड तैयार।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट )
वारासिवनी/ बालाघाट
 बुदबुदा और नदीटोला के बीच कासनाला पर निर्माणाधीन पुल की एप्रोच रोड नहीं बनने से ग्रामीणों और खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मामला सामने आने पर कलेक्टर कुमार सत्यम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के अधिकारियों को एप्रोच रोड तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए पुल के दोनों ओर मुरम और गिट्टी डालकर अस्थायी एप्रोच रोड तैयार कर दी, जिससे विद्यार्थियों का आवागमन शुरू हो गया है और उन्हें स्कूल आने-जाने में राहत मिली है।
लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह सनोडिया के अनुसार पुल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में बारिश के कारण स्थायी सीसी एप्रोच रोड का निर्माण संभव नहीं है। वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद एप्रोच रोड का सीमेंट-कांक्रीट निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद पुल को सामान्य यातायात के लिए विधिवत शुरू किया जाएगा।
फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है। ठेकेदार को एप्रोच रोड की नियमित निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार मुरम और गिट्टी डालकर मार्ग को समतल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर की त्वरित पहल से विद्यार्थियों को तत्काल राहत मिली है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की तत्परता पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि स्थायी सीसी एप्रोच रोड बनने के बाद पुल क्षेत्र के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।
           
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default